Ticker

6/recent/ticker-posts

इस तहसील के अंतिम गांव तक वर्षो बाद पहुँचा कोई कलेक्टर..... व शासन प्रशासन ... आप भी पढिये पूरी ख़बर....

 



इस तहसील के अंतिम गांव तक वर्षो बाद पहुँचा कोई कलेक्टर..... व शासन प्रशासन ... आप भी पढिये पूरी ख़बर....


जशपुर । जिले के अन्तर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम कोरंगा में वर्षों कोई कलेक्टर व सरकारी अमला आज दल बल के साथ पहुँचा। आपको बता दे कि यह कांसाबेल तहसील के अंतिम छोर ईब नदी के किनारे बसाहट सा गांव है औऱ ब्लॉक मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 30-32 किलोमीटर है....वर्षों पहले जब जनसम्पर्क दौरा में पहुँचे थे विधायक रामपुकार सिंह तब वे नाव में ईब नदी से पार होकर कोरंगा पहुँचे थे तब लोगो वादा किया था इस ईब नदी पर पुलिया जरूर बनवाया जाएगा .....विधायक रामपुकार सिंह के अथक प्रयास पुलिया निर्माण हुआ आज आवागमन सुगम है ..उसी पुलिया में पहली बार कोई कलेक्टर व सरकारी अमला पहुँचा और पारंपरिक खाट में बैठ कर ग्रामीणों समस्याओं को जाना वह तत्काल अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए व आधे से अधिक मामलों तत्काल निराकरण किया गया । 


कलेक्टर श्री अग्रवाल व जिला सीईओ जीएस मंडावी ने सीधे वन टू वन चर्चा करते हुए ग्रामीणों से ग्राम विकास राशन कार्ड ,पीडीएस वितरण, आवागमन, आयुष्मान कार्ड, सहित स्व सहायता समूह के विभिन्न योजनाओं ,गोठान के विकास की चर्चा व ग्रामीणों सुझाव मांगे । इस अक्सर पर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल ,जिला सीईओ जीएस मंडावी, जनपद अध्यक्ष कमल भगत जिला सचिव कांग्रेस हंसराज अग्रवाल ,ब्लॉक अध्यक्ष पूनम गुप्ता ,ग्राम पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधियों एसडीएम विजय खेस, तहसीलदार सूर्यकांत साय ,जनपद सीईओ एलएन सिदार,पटवारी ,सचिव सहित भारी सँख्या ग्रामीणों की उपस्थिति रही ।