Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉटरी एवं चयन परीक्षा से होगा स्टूडेंट्स का प्रवेश ,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में चयन प्रक्रिया 13 एवं 14 मई को।

 


प्रेस विज्ञप्ति 

कुनकुरी 


लॉटरी एवं चयन परीक्षा से होगा स्टूडेंट्स का प्रवेश ,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में चयन प्रक्रिया 13 एवं 14 मई को।


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में शिक्षा सत्र 2022-2023 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत 13 एवं 14 मई को लॉटरी एवं चयन परीक्षा के अंतिम परिणामों उपरांत स्टूडेंट्स की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी,राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सरकार के निर्देशों के तहत प्रत्येक कक्षा के लिए 50 स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जायेगा ।विदित हो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी में नवीन प्रवेश के लिए 30 अप्रैल आवेदन पत्र मंगाए गए थे ,

जिसके तहत ऑनलाइन आवेदनों की संख्या 337 एवं 47 ऑफलाइन आवेदन सहित कुल 384 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें स्क्रीनिंग उपरांत 219 आवेदन पात्र एवं 165 आवेदन अपात्र पाए गए ।


विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अगुस्टिना तिग्गा ने बताया 

आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 9 मई तक निर्धारित की गई थी ,दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत अब 13 एवं 14 मई को प्रवेश प्रकिया पूर्ण कर ली जाएगी। 

प्रवेश प्रभारी शिव कुमार चौहान ने बताया कि

कक्षा 1ली से 8 वीं तक रिक्त सीटों के विरुद्ध पात्र आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा, कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक रिक्त सीटों में प्रवेश चयन परीक्षा के परिणाम उपरांत मेरिट क्रम में किया जाएगा ।प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, इस संबंध में किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।