Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू युवा केंद्र संगठन जशपुर के द्वारा शासकीय राम भजन राय महाविद्यालय जशपुर मे जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पावर के मार्गदर्शन मे किया गया |

 


जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

नेहरू युवा केंद्र संगठन जशपुर के द्वारा शासकीय राम भजन राय महाविद्यालय जशपुर मे जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पावर के मार्गदर्शन मे किया गया | स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं अरपा पैरी के धार राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |



कार्यक्रम के अंतर्गत मानव तस्करी, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, कौशल विकास आदि मुद्दो पर रेसोर्स पर्सन क्रमशः, सुश्री रश्मि थॉमस, श्री सूर्य प्रकाश साव, डॉ. डी के अग्रवाल और श्री प्रकाश यादव जी के द्वारा युवाओ को जानकारी दी गयी | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जशपुर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जशपुर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी रहे |

 रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्यो के लिए जशपुर जिले मे सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल का पुरस्कार एवं  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित  किया गया |



इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र ने जशपुर जिले के युवाओं मे खेल को बढ़ावा देने हेतु सभी ब्लॉक के युवा मंडलों को स्पोर्ट्स कीट बांटा | संपूर्ण कार्यक्रम मे, सुश्री सुमेधा पवार, श्री अजय सिंह, श्री विनय तिवारी प्राध्यापक एन ई एस महाविद्यालय, साथ ही सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे |