Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास द्वारा स्थापित व संचालित CBSE विद्यालय चंद्रहासिनी विद्यापीठ में सोमवार 06 दिसम्बर को विद्यालय छात्रसंघ चुनाव में चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उल्लास के साथ मनाया गया ।



श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास द्वारा स्थापित व संचालित CBSE विद्यालय चंद्रहासिनी विद्यापीठ में  सोमवार 06 दिसम्बर को विद्यालय छात्रसंघ चुनाव में चयनित पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण समारोह उल्लास के साथ मनाया गया  । इस   कार्यक्रम में संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती जागृति प्रभाकर जी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के रूप में संस्था के प्रबंधक श्री गोविंद  अग्रवाल जी, डायरेक्टर श्री पूनम अग्रवाल जी, श्री नीलाम्बर देवांगन जी, श्री शरद अग्रवाल जी, श्री श्यामसुंदर देवांगन जी, श्री रणजीत दास वैष्णव जी, श्री अजित पांडेय जी उपस्थित रहे।

विद्यालय के छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन के माद्यम से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी बच्चों को दी गयी इस विषय पर मुख्य अतिथि महोदया जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को लोकतांत्रिक व चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिलती है। यह हमारे लिए बहुत उपयोगी है। चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया, विद्यालय के चार हाउस निश्चय, शक्ती, सिद्धान्त व विश्वास हाउस के कैप्टन का चयन मतदान द्वारा किया गया।

सपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी द्वारा शपथ पत्र पढ़ कर व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों डारा दोहराकर कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बनने की सपथ दिलाई गई।नकार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

संस्था के प्रबंधक व डायरेक्टर जी ने इस आयोजन पर सभी को हार्दिक बधाई ज्ञापित किया।