Ticker

6/recent/ticker-posts

फरसाबहार के विधायक कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।



 फरसाबहार के विधायक कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान यहां उपस्थित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम देश के महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।




इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निरंजन प्रसाद ताम्रकार ने मंच का संचालन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है, इस क्रम में आज सभी कार्यक्रम के सहभागी बने।




इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निरंजन प्रसाद ताम्रकार जी , महामंत्री अयोध्या सिंह , नरेंद्र बाजपेई , अरविंद साह ,सरोज ताम्रकार , मार्टिन जी , युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमर सोनी , मदनमोहन यादव , चंद्रशेखर चौहान , बी डी सी राहुल चौहान , जीतू जायसवाल , गोपी यादव , ब्लासियस टोप्पो , बसंत सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकगण मौजूद रहे।